साहिबगंज, अक्टूबर 13 -- साहिबगंज। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को 11-12 अक्टूबर की रात कड़ी सुरक्षा के बीच मेदिनीनगर केंद्रीय कारा से सड़क मार्ग से यहां लाया गया। उसकी सुरक्षा में सात वाहन फोर्स लगाये गये थे। रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों को भी उसकी सुरक्षा में लगाया गया था। राज्य के जेल आईजी ने सुरक्षा व प्रशासनिक कारणों से दो दिन पहले ही उसे यहां के मंडल कारा में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इस आशय का पत्र यहां मंडल कारा प्रशासन को शुक्रवार को ही मिल गया था। साहिबगंज मंडल कारा में सुजीत सिन्हा को रखने के लिए आवश्यक तैयारी दो दिन पहले ही कर ली गई थी। सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मंडल कारा में आम बंदियों से अलग सेल में रखा गया है। सेल की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसी साल 10 अगस्त को सुजीत सिन्हा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.