रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। उम्रकैद की सजा काट रहा गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा। उसकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मेदिनीनगर जेल से साहिबगंज जेल में सुजीत को ट्रांसफर करने का आदेश जेल आईजी सुदर्शन कुमार मंडल ने जारी किया है। सुजीत सिन्हा की गतिविधियों के संबंध में अगस्त माह में डीआईजी पलामू व जेल अधीक्षक पलामू ने जेल आईजी को रिपोर्ट भेजी थी। इन दोनों ही रिपोर्ट में उसकी गतिविधियों का जिक्र करते हुए प्रशासनिक आधार पर जेल ट्रांसफर की मांग की गई थी। इसके बाद जेल आईजी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। जेल आईजी ने आदेश जारी किया है कि सुजीत सिन्हा के जेल ट्रांसफर के संबंध में संबंधित न्यायालय में जानकारी दें, साथ ही उसके जेल ट्रांसफर के दौरान पलामू एसपी को सुरक्षा संबंधी इंतजाम का आदेश दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.