रांची, फरवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में स्थित विकास हॉस्पिटल के पास बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। इस घटना को गैंगस्टर राहुल सिंह गैंग द्वारा अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि विकास चौक स्थित एक अस्पताल के पास फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मेसरा ओपी क्षेत्र में स्थित विकास हॉस्पिटल के पास बुधवार की शाम पांच बजे एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और अचानक हवाई फायरिंग करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा ...