बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थाना व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में गुरुवार को धरपकड़ का खुलासा किया गया। पकड़े गए आरोपी संतकबीरनगर और अयोध्या के रहने वाले हैं। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के अनुसार एक अक्तूबर 2024 को थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पेट्रोल पंप जिगिना पर खड़ा था। जिसे चोरी कर लिया गया। इस सम्बंध में थाना पुरानी बस्ती में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी पंकज चौधरी उर्फ गोलू निवासी ककरही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, अर्जुन चौधरी निवासी ककरही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर और अमित यादव निवासी रामपुर हलवारी थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या का नाम प्रकाश में आया। तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.