फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर। गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी पिछले चार सालों से फरार चल रहे है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम लगाई है। गौकशी के मामले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी मो शमशाद उर्फ पप्पू और उसके साथियों के खिलाफ 2022 में पुलिस ने गिरोह बंद की कार्रवाई की थी। इसके अलावा गैंग बनाकर चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बिहार के मोइनी समस्तीपुर निवासी महाराजा महतो और उसके साथियों के खिलाफ भी गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी अनूप कुमार सिंह ने दोनों फरार आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.