बुलंदशहर, फरवरी 2 -- गैंगस्टर न्यायालय (एडीजे-8) चंद्र विजय श्रीनेत ने भूमाफिया में चिन्हित किए गए सुधीर गोयल के साथी गैंगस्टर जय सिंह के बैंक खातों में जमा धनराशि को कुर्क करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद अब गैंगस्टर जय सिंह के दो अलग-अलग बैंक खातों में जमा कुल 1,64,537.10 रुपये को अब सरकारी पक्ष में कुर्क कर लिया गया है। विशेष लोक अभियोजक(गैंगस्टर एक्ट) योगेश कुमार ने बताया कि अहार के गांव खदाना निवासी आरोपी जय सिंह पुत्र नाहर सिंह, जो सुधीर गोयल गैंग का सक्रिय सदस्य है और वर्ष 2018 से ही अपराध जगत में सक्रिय रहा है। जय सिंह के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि गैंगस्टर जय सिंह द्वारा लोगों के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचकर, उन्हें प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करता था और अवैध रूप से धन इकट्ठा करता था। पुलिस ने आरोपियों के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.