शामली, जनवरी 16 -- कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे दो आरोपियों के घरों पर कुर्की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा किए हैं। छह जून 2025 को झिंझाना थाने पर गिरोह बनाकर गौकशी के अपराधों में लिप्त छह बदमाशों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में आलीशान निवासी गुलाम मौलिया थाना गंगोह जनपद सहारनपुर वांछित चल रहा है। गुरुवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से आदेश प्राप्त कर आरोपी अलीशान के घर पर कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया। इस दौरान मोहल्ले में मुनादी भी कराई गई। इसके अलावा 24 जुलाई 2025 को झिंझाना थाने पर गौकशी में लिप्त छह बदमाशों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें रहीस निवासी बसी चुंधियारी थाना झिंझाना फरार चल रहा है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से आदेश प...