बांदा, जनवरी 10 -- बांदा। मटौंध थाने की पुलिस ने गैंगस्टर के वांछित अपराधी को शनिवार को दोपहर केन नदी पुल से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली के मवई बुजुर्ग गांव निवासी अखिलेश पुत्र संतोष के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। वह गैंग बनाकर चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...