गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- लोनी। लोनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग अलग स्थानों से गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ वाहन चोरी, घरों में चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के चार मुकदमे दर्ज हैं। लोनी थाना पुलिस ने सूचना पर अलग अलग स्थान से गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि चारों आरोपियों ने गिरोह बनाया हुआ है। गिरोह का मुखिया अमन निवासी प्रताप विहार विजय नगर है। चारों लोनी, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रेकी करने के बाद बंद घरों व सुनसान स्थान पर खड़े दो पहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के नाम अमन, शाहिद निवासी प्रताप विहार विजय नगर और फरदीन, आसिम निवासी अशोक विहार थाना लोनी हैं। आरोपियों के खिलाफ लोनी व टी...