सोनभद्र, फरवरी 12 -- रामगढ़। संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जनपद पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत दो अभियुक्तों के मकान कुर्क कर दिए। कुर्क की गई संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार थाना पन्नूगंज में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में नामजद राजकरन चौहान व अमित उर्फ अमिताभ चौहान निवासी ग्राम विक्रमपुर की अपराध से अर्जित धन से निर्मित संपत्तियों को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जब्त किया गया। गुरुवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया व पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत कुर्की की कार्रवाई पूरी की। कुर्की के दौरान मकानों को सील कर नोटिस चस्पा किया गया तथा नियमानुसार कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी ...