रामपुर, फरवरी 8 -- समोदिया। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी इरफान को उसके घर ग्राम फरीदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 7 फरवरी को कोतवाली स्वार में इरफान पुत्र मुबारक अली निवासी फरीदपुर सहित जानशी और माजिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपियों पर संगठित अपराध करने का आरोप है। पुलिस टीम ने वांछित इरफान को उसके गांव फरीदपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पकड़े गए आरोपी इरफान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर गौवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...