रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के बरियातू में 11 दिन पहले कोयला ट्रांसपोर्टर विपिन कुमार मिश्रा को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने शूटर समेत आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला कि गिरफ्तार अपराधी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहु के नाम पर मयंक सिंह उर्फ राहुल सिंह के द्वारा भीपीएन नंबर से कोयला ट्रांसपोर्टर विपिन मिश्रा से रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी की रकम नहीं देने की वजह से ही अमन साहू और आकाश राय उर्फ मोनू के इशारे पर गोलीबारी की गई थी। गिरफ्तार अपराधियों में रामगढ़ के पतरातू का प्रेम प्रकाश पांडेय, बोकारो का रहमान अंसारी, हजारीबाग का करण कुमार उर्फ मोंटू, बिहार के बक्सर का अविनाश ठाकुर उर्फ सिल्लू, शोभित सिंह उर्फ मकसूदन और ओरमांझी का विशाल मुंडा शामिल है। इनके पास से पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.