चंडीगढ़, जनवरी 13 -- हरियाणा में गिरोह संस्कृति और हथियारों की हिंसक छवि को बढ़ावा देने वाले गीतों पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और साइबर यूनिट ने कड़ी कार्रवाई की है। STF और साइबर टीमों ने गैंगस्टरों की दिखावटी चमक-दमक को महिमामंडित करने और अपराध की ओर आकर्षित करने वाले 67 आपत्तिजनक गानों को यूट्यूब, स्पॉटिफाई, अमेजन म्यूजिक, गाना और जियोसावन जैसे प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है या ब्लॉक कर दिया है।अपराध रोकथाम के साथ युवाओं को बचाना भी लक्ष्य: डीजीपी हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने इस कार्रवाई को युवाओं और समाज के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि युवाओं को अपराध की दुनिया में कदम रखने से भी बचाना है। अपराध संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने अपराधियों को एक आदर्श के र...