जमशेदपुर, फरवरी 25 -- देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या के पीछे कुख्यात गैंग्स्टर गणेश सिंह और अखिलेश सिंह की अदावत बड़ा कारण है। दोनों जमशेदपुर के अलावा राज्य के कई हिस्सों में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। विक्रम शर्मा कथित तौर पर अखिलेश सिंह का गुरु था, इसलिए गणेश गिरोह ने निशाना बनाया। अमरनाथ गिरोह से संघर्ष के बाद चर्चा में आया गणेश कुख्यात गणेश सिंह कभी राजपूत करणी सेना का युवा प्रदेश अध्यक्ष था। वह जमशेदपुर के दूसरे गैंगगस्टर अमरनाथ सिंह से अदावत के बाद चर्चा में आया। एमबीए तक की पढ़ाई कर चुके और जमीन कारोबारी पृष्ठभूमि वाले गणेश ने जब अपने पुश्तैनी व्यवसाय की कमान संभाली, तभी क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों से उसका टकराव शुरू हो गया। इसी क्रम में उसकी दुश्मनी कुख्यात गैंगस्टर अमरनाथ सिंह गिरोह से हो गई। अमरनाथ गैंग द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.