बुलंदशहर, मई 14 -- नौकरी के बहाने कार में लाने के दौरान किशारी के साथ गैंगरेप और सहेली की हत्या के मामले में मंगलवार को मृतका की मां, भाई और नाना कोतवाली खुर्जा नगर पहुंचे। जहां पर मां ने दुख बयां करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। खुर्जा नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में गैंगरेप पीड़िता ने बताया है कि वह जिला प्रतापगढ़ के थाना चिलविला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह मामा के साथ नोएडा में रहती हैं। 6 मई की शाम को सहेली के साथ गौतमबुद्धनगर में सूरजपुर कोर्ट नम्बर-3 के सामने गई थी। जहां उसके परिचित अमित ने उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। कार में अमित का दोस्त संदीप भी था। कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने रास्ते में बीयर खरीदी और उन्हें भी जबरन पिलाई। इसी बीच एक अन्य साथी को उन्होंने बुला लिया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.