बोकारो, अक्टूबर 29 -- बोकारो। कसमार व पेटरवार पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय नाबालिक लड़की से गैंगरेप में शामिल महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला कसमार निवासी 20 वर्षीय कुसुम कुमारी, पेटरवार निवासी 26 वर्षीय सफीक अंसारी, 19 वर्षीय रंजीत तुरी, 18 वर्षीय राहुल तुरी को पोक्सो एक्ट के तहत गैंगरेप के आरोप में अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी हरविंदर सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि घटना 27 अक्टूबर शाम छठ पूजा के दौरान घटी। पीड़ित लड़की व आरोपी महिला पड़ोसी होने के नाते परिचय है। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना आम बात है। आरोपी महिला के घर आते जाते तीनों पुरुष आरोपियों की पीड़िता पर गंदी नजर थी, जिसमें आरो...