उरई, फरवरी 4 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल परिसर में हुए गैंगरेप में पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया। जबकि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों और शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किया जा रहा हैं। एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने भूपेंद्र व उसके दोस्त दानिश पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। छात्रा गांव के ही विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है और सोमवार को विद्यालय गई थी। छुट्टी के बाद विद्यालय के अध्यापक ने रोक लिया और भूपेंद्र व दानिश का घर विद्यालय के बगल में कमरे में बंद किया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों भाग गए थे। जब छात्रा ने अध्यापक को घटनाक्रम बताया तो उन्होंने भी धमकाया। शाम को छात्रा ने घर पहुंच मां को बात बताई। पुत्री को लेकर मा...