समस्तीपुर, जून 10 -- समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 25 अप्रैल को नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग को लेकर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। भारी संख्या में समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इसमें बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं एसपी अशोक मिश्रा के लिए चूड़ी-बिंदी व सिंदूर लेकर पहुंची थीं। मुकेश सहनी कलेक्ट्रेट में एसपी की अनुपस्थिति में डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब आधा घंटे तक सहनी कलेक्ट्रेट गेट पर धरना पर बैठे रहे। इससे पहले वीआईपी कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर-पटना मार्ग को कलेक्ट्रेट के सामने जाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। बाद में सहनी ने फरार आरोपियों की गिरपतारी की मांग को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा को ज्ञापन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.