बांका, जून 16 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बीते शनिवार की देर रात फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गेड़ाटीकर बांध के पास बदमाशों ने बाइक सवार गेड़ाटीकर निवासी जयकुमार यादव पर बम से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जहां इलाज के बाद उसे डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है। जबकि बम का धमाका सुनकर गेड़ाटीकर सहित एवं पास के सवैयजोर के ग्रामीण घटना स्थल पर पंहुंचे। जहाँ ग्रामीणों के साथ पीछे-पीछे आये सवैयजोर के जेडा मरांडी एवं बबलु मरांडी के इसमें शामिल होने की आशंका पर ग्रामीणों ने मारपीट कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने दोनों को फुल्लीडुमर अस्पताल में इलाज करा कर पूछताछ कर रही है। जख्मी जयकुमार यादव ने बताया कि वह पास के दुबराज गांव से घर लौट रहा था। इस दौरान गेड़ाटीकर बांध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.