भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता खेतों में किसानों ने गेहूं की फसल लगा रखी है, लेकिन बिहार के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। जो किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। किंतु बिहार कृषि विवि (बीएयू) के प्लांट ब्रीडिंग विभाग के वैज्ञानिक और गेहूं के एक्सपर्ट वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि अभी गेहूं की फसल को फिलहाल हवा से खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि गेहूं के पौध में अभी बालियां और फूल नहीं आए हैं। इस कारण हवा से ज्यादा परेशानी नहीं है। फरवरी के अंत और मार्च के पहले हफ्ते में ये आना शुरू हो जाता है। तब हवाएं चलती हैं तो परेशानी हो सकती है, लेकिन उस स्थिति में किसान भाइयों को हवा गति के हिसाब से ही सिंचाई करने की जरूरत है। अन्यथा हवा चलने के बाद कोमल बालियां और फूल तुरंत गिर जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.