आगरा, अक्टूबर 14 -- जनपद में इस बार गेहूं की बुबाई का लक्ष्य पांच हजार हैक्टर कम रखा गया है। कृषि विभाग ने इस बार दलहन व तिलहन की पैदावार पर फोकस रखा है। आगामी वर्ष के लिए जौ, चना, मटर, मसूर, राई, सरसों, तोरिया व अलसी की फसलों की बुबाई के लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खरीफ व रबी की फसलों के बीच बोई जाने वाली तोरिया का लक्ष्य 43 सौ हैक्टेयर रखा है। जिसमें से किसानों ने 31 सौ हैक्टेयर भूमि में तोरिया की फसल की बुबाई कर दी है। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने बताया कि सरकार किसानों से दलहन व तिलहन की फसलों की पैदावार करने के लिए प्रेरित कर रही है। जिससे उनकी आमदनी बढ़े। जिले में गत वर्ष गेहूं का रकबा करीब 98 हजार हैक्टेयर था। जिसे घटाकर 93 हजार 114 हैक्टर किया है। जिले में जौ का रकबा 2309 हैक्टेयर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.