चंदौली, अप्रैल 2 -- चंदौली। जिले में बने एफसीआई क्रय केंद्र पर मंगलवार को गेहूं खरीद की बोहनी हो गई। अप्रैल माह के पहले दिन करीब 16.5 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। क्रय केंद्र पर बकाएदे किसान को माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित भी किया गया। शासन के मंशा के अनुसार जिले में गेहूं खरीद करने के लिए विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस और भारतीय खाद्य निगम के 77 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर 17 मार्च से खरीद भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन फसल तैयार नहीं होने से क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच पा रहे थे। लेकिन अब खेतों में फसल पककर तैयार हो गए हैं। किसान भी क्रय केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। अप्रैल माह के पहले दिन बिसौरी ग्राम के किसान रमेश सिंह ने एफसीआई क्रय केंद्र पर पहुंचकर 16.5 कुंतल गेहूं बिक्री किया। क्रय केंद्र पर बकाएदे उक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.