गोरखपुर, मार्च 29 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। यूं तो जनपद में गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू है लेकिन बोहनी शुक्रवार को मोतीराम अड्डा क्रय केंद्र पर अमहिया गांव के किसान साधूसरन सिंह ने 31 कुंतल गेहूं की बिक्री कर की। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी केके सिंह ने साधूसरन और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी एके दुबे ने किसानों से अपील किया कि वे अपनी गेहूं की फसल लेकर क्रय केंद्र आएं। ऐसे किसान जो क्रय केंद्र नहीं आ सकते, मोबाइल खरीद की सुविधा भी उन्हें प्रदान की जाएगी। उधर समर्थन मूल्य से अधिक कीमत मिलने के कारण किसान मृत्युंजय दुबे निवासी भेऊसा, दयाराम शुक्ला निवासी रानीपुर, देवेंद्र सिंह निवासी छपिया समेत कई किसानों ने अपनी उपज को 2500 रुपये प्रति कुंतल, दुबरिया के रमाकांत शुक्ला ने 2600 रुपये प्रति कुंतल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.