बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। गेहूं खरीद के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है और पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही एक मार्च से जिले में बनाए जाने वाले लगभग 114 गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद शुरु हो जाएगी। पिछले वर्ष सरकार ने 2425 रुपये गेहूं का समर्थन मूल्य रखा था। इस बार इसमें 160 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इस बार 2585 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद केंद्रों पर की जाएगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। जनपद में नये वित्तीय वर्ष में गेहूं की खरीद एक मार्च से शुरू की जायेगी जो 31 जून तक रहेगी। इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल दाम में बढ़ोत्तरी की गई। इसका भुगतान भी किसानों के खाते में पीएफएमएस (सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) के माध्यम से 48 घंटे में किया जाएगा। जिले में वैसे तो अप्रैल माह के प्रथम सप...