लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की सोमवार से शुरू हो रही है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं सरकार ने इस बार व्यापारियों के यहां गेहूं स्टॉक की लिमिट आधी कर दी है। पहले जहां पांच हजार क्विंटल तक स्टॉक रख सकते थे वहीं अब इसको आधा करते हुए 2500 क्विंटल ही स्टॉक रख सकेंगे। व्यापारियों के यहां गेहूं के स्टॉक की जांच के लिए डीएम ने जिला व तहसील स्तर पर टीमें गठित कर दी हैं। डिप्टी आरएमओ नमन पाण्डेय ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 159 क्रय केन्द्र पहले से ही तैयार हैं। सोमवार से सभी क्रय केन्द्र सक्रिय कर दिए जाएंगे। किसान अपना गेहूं काटने के बाद क्रय केन्द्रों पर बेंचें। गेहूं मूल्य का भुगतान 48 घंटे के अन्दर बैंक खाते में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन ने स्टॉक होल्डर्स, व्यापारियों, आढ़तियों के यहां गेहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.