गोरखपुर, अप्रैल 28 -- घघसरा। सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार में एक मनबढ़ ने गेहूं के डंठल में रविवार को आग लगा दी। जिससे एक व्यक्ति का डेढ़ बीघा गन्ना जल गया। मनबढ़ पर गन्ना जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के बारईपार निवासी दुर्गा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उसकी गन्ने की फसल पूरी तरह तैयार है। किन्हीं कारणों से उसकी कटाई नहीं करा पाया। गांव का एक मनबढ़ खेत में गेहूं का डंठल जला दिया। आग गन्ने के खेत तक पहुंच गई, जिससे डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जल कर खाक हो गई। फसल जलने से उसका डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.