मऊ, मार्च 18 -- इन्दारा (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिन्दुराइच में प्राइमरी विद्यालय के सामने गेहूं की फसल के बीच सोमवार को 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शिव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआना भी किया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिन्दुराइच में प्राइमरी विद्यालय के पास सोमवार की सुबह नित्य की भांति ग्रामीण टहलने के लिए निकले थे। इस बीच गेहूं के खेत से बदबू आने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खेत के नजदीक लोग पहुंचे तो 60 वर्षीय वृद्ध का लाश देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.