मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के बलापुर गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में बाल फंसने से महिला किसान की दर्दनाक मौत हो गई। महिला का एक हाथ भी कटकर अलग हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गैपुरा चौकी क्षेत्र के बलापुर गांव निवासी 55 वर्षीया गुनराजी देवी पत्नी मुन्नीलाल पाल परिवार वालों के साथ खेत में ही थ्रेसर मशीन से गेंहू की मड़ाई कर रही थी। मड़ाई का काम पूरा हो चुका था। इधर-उधर बिखरे डंठल समेटने के दौरान महिला का थ्रेसर के साफ्ट में बाल फंसकर सिर से उखड़ गया। एक हाथ भी कटकर अलग हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से अफरा तफरी मच गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.