रुडकी, मार्च 20 -- इस साल गेहूं की फसल के लिहाज से अनुकूल मौसम रहा जिससे औसत पैदावार में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने पिछले साल के मुकाबले गेहूं का एमएसपी भी 150 रुपये बढ़ाकर 2,425 रुपये कुंतल कर दिया है। इसकी खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र भी जिले में एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। हरिद्वार में गन्ने के बाद रबी फसलों में गेहूं और खरीफ में धान की सबसे ज्यादा खेती होती है। इस साल भी जिले में करीब 4,500 हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल खड़ी हुई है। फिलहाल गेहूं की फसल पकने का समय शुरू हो रहा है। किसान रकम सिंह, विक्रम सिंह, अनूप सिंह ने बताया कि इस साल गेहूं की बुआई से लेकर अभी तक मौसम कमोबेश फसल के लिहाज से ठीक ठाक रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.