गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जनपद में अभी गेहूं की कटाई शुरू नहीं हो सकी है। फसल खेतों में पकने के इंतजार में है। लेकिन शासन के निर्देश पर सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। यह खरीद जनपद के 111 क्रय केंद्रों पर 15 जून तक चलेगी। इस बार समर्थन मूल्य पिछली बार से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा कर 2425 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। पिछले वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल था। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गेहूं की बिक्री के लिए पंजीकरण चल रहा है। जिले में अब तक 5910 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या विभाग के मोबाइल ऐप यूपी किसान मित्र पर पंजीकरण, नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। जिला खाद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.