सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाददाता। फागुन के महीने में तराई के आंगन में कोहरे का प्रकोप देख कर भले ही लोग अचरज में पड़ रहे हो, लेकिन कृषि वैज्ञानिक मौसम के इस रुख को रबी फसल के अनुकूल बता रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सर्द मौसम में एक तो फसलों में रोग कम लगते हैं। दूसरे पौधे अनियंत्रित तरीके से नहीं बढ़ते। फसलों पर मौसम की मेहबानी से किसान रबी की अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए हैं। माघ का महीना गुजर चुका है। फागुन महीने का आगाज हो गया है, लेकिन तराई के आंगन में कोहरे व धुंध का प्रकोप कम नहीं हुआ है। पिछले कई दिनों से दोपहर तक कुहासे की चादर छाई रहने से तापमान भी कोई खास वृद्धि नहीं हो रही है। जनजीवन के लिहाजा से भले यह परेशानी भरा है, लेकिन रबी फसल के लिए यह काफी लाभदायक है। सोहना कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश...