गंगापार, मार्च 20 -- सप्ताह में दूसरी बार अचानक मौसम का मिजाज बदलने और गेहूं के कटाई के समय बादल तथा बूंदाबांदी होने से किसानों में चिंता व्याप्त है। पिछले वर्ष भी चैत महीने में बरसात व तेज हवा से किसानों का काफी नुकसान हुआ था। इसके पूर्व रविवार भोर में भी बूंदाबांदी हुई थी। बुधवार देर रात अचानक बादल और बूंदाबांदी होने के बाद पूरे दिन बादल छाये रहने से किसानों में चिंता व्याप्त है। इस समय खेतों में गेहूं, मटर, चना, आलू, अरहर आदि की खेती तैयार है। आलू की खोदाई और अन्य फसलों की कटाई भी शुरु हो चुकी है। ऐसे में बूंदाबांदी, बरसात और बादल से फसलों का काफी नुकसान हो सकता है। पिछले वर्ष भी चैत महीने में जब गेहूं आदि फसलों की कटाई चरम पर थी, उस समय बरसात व तेज हवा से किसानों का काफी नुकसान हुआ था। इस बार फिलहाल अभी न तो तेज बरसात हुई है और न ही त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.