मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय खाद्य निगम द्वारा मंडल कार्यालय में बुधवार को मंडल प्रबंधक आयुष्मान शुक्ला के द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि भारत सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करते हुए 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। मंडल प्रबंधक ने सदस्यों से गेहूं बिक्री करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा। गेंहू अधिप्राप्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित क्रय केंद्रों के अतिरिक्त भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय द्वारा मुजफ्फरपुर में दो क्रय केंद्र, सीतामढ़ी में आठ एवं शिवहर में दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। मंडल प्रबंधक ने किसान प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि खरीदारी के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भुगतान कर दिया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.