कन्नौज, जनवरी 13 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर विकास मंच ने रेल महाप्रबंधक गोरखपुर को ज्ञापन भेज कर गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर गेस्ट हाउस निर्माण कराने व आगरा-कोलकाता ट्रेन के ठहराव की मांग की है। नगर विकास मंच अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने रेल महाप्रबंधक को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत चयनित किया गया है। जिससे गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन स्मार्ट रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण की आवश्यकता है। गेस्ट हाउस बनने से यात्रियों को ठहरने की सुविधा मिलने के साथ ही रेल विभाग की भी आय बढ़ेगी। उन्होंने ज्ञापन में आगरा और कोलकाता जाने के लिये कोई अन्य साधन न होने के कारण नगर व क्षेत्र की जनता की मांग पर आगरा कोलकाता एक्स्प्रेस का ठहराव गुरसहायग...