संवाददाता, फरवरी 13 -- यूपी के हरदोई में लोनार थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक गेस्ट हाउस संचालक की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव से कुछ दूर ही खून से सना बांका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरोरी गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल सिंह उर्फ नीशू नकटोरा पुलिया के पास गेस्ट हाउस पर परिवार संग रहते थे। बेटे अजय ने बताया कि बुधवार को बेटे का मुंडन संस्कार पुरौरी गांव में था। गुरुवार दोपहर पिता नीशू भदौरिया के पास मोबाइल पर कॉल आई। इसके बाद वह पांच लाख रुपये लेकर बाइक से नकटोरा के लिए निकल गए। वह 50 ग्राम की सोने की चैन भी पहने थे। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि पिता का शव रामचंद्र डिग्री कॉलेज के पास पड़ा है। बेटे की तहरीर पर रिंकू...