रुद्रपुर, फरवरी 9 -- दिनेशपुर संवाददाता। कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल गेस्ट हाउस बंद करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। रविवार को जयनगर नंबर चार के खुशी पार्क कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप था कि गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य हो रहा है। बाहर से लोग आकर अक्सर हुड़दंग मचाते है। इससे कॉलोनी का वातावरण दूषित हो रहा है। बच्चों पर भी इसका विपरित प्रभाव पड़ रहा है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी गेस्ट हाउस के स्वामी उसे बंद नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल गेस्ट हाउस को बंद नही किया गया तो वह लोग डीएम कार्यलय में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में निखिल कुमार, चंद्राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.