रांची, फरवरी 14 -- रांची, संवाददाता। तेल एवं गैस संरक्षण जागरुकता अभियान-सक्षम 2026 के तहत गेल (इंडिया) लिमिटेड ने सर्वल स्थित कोको स्टेशन से सीएनजी ऑटो रैली निकाली। तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक अमित किस्पोटा और उदित सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से ऑटो चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग और ईंधन बचत के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रशांत कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रतिभागियों ने पर्यावरण सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण की सक्षम शपथ भी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...