रामपुर, मार्च 29 -- मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते हुए रामपुर की एक किशोरी पटना के युवक से दिल लगा बैठी। दोनों शादी को तैयार हुए तो किशोरी युवक से मिलने के लिए पटना पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग प्रेमी को देखकर किशोरी के होश उड़ गए। तलाश करती हुई पटना पहुंची रामपुर पुलिस को देख किशोरी ने दिव्यांग प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों को थाने ले आई और युवक को जेल भेज दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी हाई स्कूल की छात्रा को गेम खेलने के दौरान पटना निवासी एक युवक से प्यार हो गया। एक साल तक दोनों का प्यार परवान चढ़ता रहा। प्रेमी की चाहत में किशोरी घर छोड़कर प्रेमी के पास बिहार के पटना में पहुंच गई। वहां रेलवे स्टेशन पर लेने पहुंचे प्रेमी को देख किशोरी के होश उड़ गए। सामने खड़ा प्रेमी पैरों से दिव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.