लखनऊ, अक्टूबर 1 -- मोहनलालगंज के धनुवासांड गांव निवासी कक्षा छह के छात्र को फ्री-फायर मैक्स गेम में फंसाकर उससे 13 लाख रुपये ठगने वाले झारखंड घाटशिला निवासी साइबर जालसाज सनत गोराई को पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। जालसाज की प्रताड़ना और रुपये ठगे जाने से परेशान छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जालसाज के पास से तमाम खातों से करीब पौने पांच लाख रुपये और ठगी के रुपये से खरीदा गया तीन लाख रुपये का माल बरामद किया है। गिरोह से जुड़े बिहार के वैशाली निवासी एक छात्र को भी पकड़ा था। पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार जालसाज झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले के घाटशिला थानाक्षेत्र के राज स्टेट मुस्लिम बस्ती निवासी सनत गोराई है। वह 12वीं पास है। ऑनलाइन गेमिंग खेलने और खिलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.