सिमडेगा, फरवरी 24 -- बानो,प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित गेनमेर चाटुगढ़ा शिव मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में 26 फरवरी से दो दिवसीय अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह,सचिव कौशलेश सिंह एवं दुबराज सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और उसके बाद अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ होगा। उन्होने बताया कि 27 फरवरी को नगर भ्रमण एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष खंजन सिंह, प्रद्युमन सिंह,भीम सिंह, धनेश्वर सिंह,श्यामसुंदर सिंह, सोहराई मुंडा,दुबराज सिंह, बुद्धदेश्वर चौधरी आदि लगे हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...