रांची, सितम्बर 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार को सर्वसम्मति से रावण दहन समिति गेतलसूद का अध्यक्ष बनाया गया। गेतलसूद शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात सीताराम मुंडा की अध्यक्षता में रावण दहण समिति की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार स्थल को गेतलसूद स्कूल मैदान से बदलकर सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में तीन अक्तूबर को किया जाएगा, जहां रावण और कुंभकर्ण का पुतला दहन होगा। शाम में धार्मिक नाटक का मंचन होगा। बंगाल के कलाकारों द्वारा आतिशबाजी की जाएगी। वहीं समिति में सचिव संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह सह कोषाध्यक्ष अजय राज, कार्यकारी अध्यक्ष बिगेश्वर महतो, उपाध्यक्ष शिकारी महतो, जीतून महतो, शिवा महतो, रामबिहारी सिंह, सहसचिव गणेश लोहरा, मंच संचालक बीरेन्द्र यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.