गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह की साक्षी प्रिया ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनयरिंग) की परीक्षा में सफलता पाई है। साक्षी बोड़ो निवासी सुभाष चंद्र पासवान की पुत्री है। साक्षी ने गेट की परीक्षा में परचम लहराते हुए 883 अंक प्राप्त किया है। साक्षी को ऑल इंडिया रैंक 34 प्राप्त हुआ है। साक्षी ने बताया कि उसने 10वीं की परीक्षा हनी होली ट्रिनिटी स्कूल से पास की है। बताया कि 10वीं में 82% और 12वीं में 75% अंक प्राप्त हुए थे। बताया कि वर्तमान में वह कोलकाता में बायोटेक की पढ़ाई कर ही है। साक्षी की सफलता से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरु व परिवार के लोगों को दिया है। साक्षी ने अपनी सफलता पर हनी होली की प्रिसिंपल अनिता सिन्हा, डायरेक्टर मुमताज अली का विशेष रुप से आभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.