कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । अग्रवाल समाज के छात्रवृति योजना से छात्रों को काफी लाभ मिल रहा है। छात्रवृति योजना के सहयोग से झुमरी तिलैया के आयुष चौधरी ने नागपुर से बीटेक के बाद गेट की परीक्षा में ऑल इंडिया 76वां रैंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उनके पिता अशोक चौधरी ने कहा कि आयुष मेहनत से पढ़ाई के साथ संघर्षशील जीवन से इस उपलब्धि को हासिल किया है। समाज के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2018 से तत्कालिन अध्यक्ष दीनदयाल केडिया की अगुआई ने अग्रवाल समाज छात्रवृति कोष बनाने का निर्णय लिया था। इसके तहत समाज के मधावी बच्चों को आवश्यकता अनुसार छात्रवृति देने की शुरूआत की गई थी। गोपाल सर्राफ, उमाशंकर जगनानी, प्रदीप हिसारिया ने आयुष की सफलता पर खुशी जताया है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष, सचिव कैलाश चौधरी, संजीव खेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.