लखनऊ, फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार द्वारा गेहूं और इसके उत्पादों के निर्यात को मंजूरी देने के निर्णय का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय खाद्य मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसान और उद्योग जगत के लिए एक दूरदर्शी कदम बताया। सरकार के नए सर्कुलर के अनुसार 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 05 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि रबी 2026 में बेहतर बुवाई और पर्याप्त स्टॉक को देखते हुए यह निर्णय समयोचित है। इससे न केवल घरेलू बाजार में कीमतों में स्थिरता आएगी, बल्कि भंडारण का दबाव भी कम होगा। उन्होंने बताया कि इस कदम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और प्रसंस्करण उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.