बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में गृह विज्ञान तो दूसरी पाली में इतिहास का पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। इतिहास में 155 तो गृहविज्ञान में 249 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उड़ाका दलों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया, पर नकलची नहीं मिले। शनिवार को सुबह प्रथम पाली में इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 825 परीक्षार्थियों में 791 ने परीक्षा दी। जबकि 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय में पंजीकृत 7071 परीक्षार्थियों में 259 अनुपस्थित रहे। 6822 परीक्षार्थी इसमें शामिल रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 4308 परीक्षार्थियों में 4153 ने परीक्षा दी। जबकि 155 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ...