पटना, दिसम्बर 7 -- बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान भारतीय सेना की तरह प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी आपदाओं से निपटने के लिए सदैव तैयार है। गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारियां और उनके समक्ष नई चुनौतियां भी हैं। जवान इन चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें। उक्त बातें मंगलवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन विभाग की महानिदेशक शोभा अहोटकर ने कहीं। बिहटा के आनंदपुर स्थित केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में गृह रक्षा वाहिनी का 79वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर महानिदेशक शोभा अहोटकर ने परेड की सलामी ली। पहली बार बिहार रक्षा वाहिनी में महिला-पुरुष कमांडो को शामिल किया गया। महानिदेशक शोभा अहोटकर ने बैंड वादन और अग्नि आपदा न्यूनीकरण प्रबंधन प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने रैतिक परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और मार्च पास्...