बेगुसराय, फरवरी 21 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेगूसराय में चयनित गृह रक्षक अभ्यर्थियों द्वारा लगाए गए अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रकाशित खबरों का असर अब प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में सामने आया है। गत 13 जनवरी को हिंदुस्तान अखबार में "प्रशिक्षण मिलने के आस में चयनित गृह रक्षक अभ्यर्थी" शीर्षक से प्रकाशित समाचार श्रृंखला में चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि नामांकन प्रक्रिया और अंतिम मेधा सूची के प्रकाशन में पारदर्शिता का अभाव रहा तथा नियमों की अनदेखी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के गृह विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, पटना के निर्देश पर विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत गृह रक्षक नामांकन प्रक्रिया एवं अंतिम मेधा सूची में संभावित त्...