सिमडेगा, मार्च 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में राज्य के गृह रक्षकों को 365 दिन की नियमित ड्यूटी देने सहित अन्य लाभ देने की मांग की है। विधायक ने सत्र में आवाज उठाते हुए कहा कि राज्य के गृह रक्षकों को साल में सिर्फ चार माह की ही ड्यूटी दी जाती है। इसके अलावे अन्य किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं दिया जाता है। इससे गृह रक्षा जवानों को गंभीर आर्थिक समस्या से जूझना पड़ता है। साथ ही समस्या के कारण गृह रक्षक अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में दाखिला भी कराने में असमर्थ हैं। इस कारण इन जवानों के बच्चों का भविष्य अंधकार हो रहा है। विधायक ने कहा कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िसा के गृह रक्षको को 365 दिन की नियमित ड्यूटी एवं अन्य लाभ दिया जाता है। इसी तर्ज पर राज्य के गृह रक्षकों को भी 365 दिन की नियमित ड्यूटी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.