हरिद्वार, जनवरी 20 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारी पूरी कर ली है। शाह की सुरक्षा में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में वीवीआईपी सुरक्षा ब्रीफिंग हुई, जिसमें डीएम मयूर दीक्षित, डीजी-अभिसूचना अभिनव कुमार, एडीजी-लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, आईजी-लॉ एंड ऑर्डर एसके मीणा, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल सहित कई अफसर मौजूद रहे। उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा बल को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बम निरोधक दस्ता, एलआईयू, अग्निशमन बल, पीएसी, एटीएस, जल पुलिस और एनडीआरएफ सहित सभी सुरक्षा दल सक्रिय रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि तीन जगह वीवीआईपी कार्यक्रम होंगे। सुरक्षा बल में कुल 507 हेड कांस्टेबल, 59 उप निरीक्षक, 37 मुख्य आरक्षी, अग्निशमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.