छपरा, अगस्त 14 -- छपरा , एक संवाददाता। गृह जिला में स्थानांतरण करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने गुरुवार को एकदिवसीय धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जबतक सरकार उनकी मांगों पर पहल नहीं करेगी तबतक कर्मी हड़ताल पर अडिग रहेंगे। लिपिकीय संवर्ग के ग्रेड वेतन तथा पदसोपान का पुनर्निर्धारण करने, गैर संवर्गीय पदों के तर्ज पर वरीयता व योग्यता के आधार पर अवर निबंधक, सहायक कोषागार पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उप समाहर्त्ता, जैसे राजपत्रित पदों पर प्रोन्नति दिये जाने की जरूरत है। हड़ताल में कलेक्ट्रेट , अनुमंडल,प्रखंड, अंचल कार्यालय के तमाम कर्मचारी शामिल हैं। इनके हड़ताल पर जाने से सरकार की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.